EPF से सिक्योर करें अपना फ्यूचर
नौकरी करते हुए हर किसी को अपने फ्यूचर की टेंशन होती है. इसलिए वो सेविंग और इंवेस्टमेंट के जरिए अपने फ्यूचर को सेफ करने की कोशिश करता है. मौजूदा समय में बैंक फिक्स डिपॉजिट (FD) और सेविंग्स स्कीम में रिटर्न उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलता. ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (FPFO) की ब्याज दर नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा सहारा बनी हुई है. फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही में इस पर 8.25% का शानदार ब्याज मिल रहा है.





