म्यूचुअल फंड से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं
नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को लेकर चिंता हर किसी को होती है. अगर आप जल्द अमीर बनना चाहते हैं, तो म्‍यूचुअल फंड से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है. आप इसमें सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए लंबे समय के लिए निवेश करें तो करोड़पति बन सकते हैं. चूंकि SIP मार्केट से जुड़ा होता है, इसलिए इसमें गारंटीड रिटर्न नहीं होता. लेकिन, पिछले कई साल के प्रदर्शन को देखते हुए इसका रिटर्न लंबी अवधि में 15 से 20% तक रहा है. इसका औसत रिटर्न ही 12% माना जाता है. म्‍यूचुअल फंड में आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है.