Wasim Jaffer Wants Rishabh Pant Kl Rahul Should Open Rohit Sharma Play At Number 4 Ahead Of T20 World Cup 5629812
'धोनी जैसा बोल्ड स्टेप उठाएं रोहित', हिटमैन से बड़ा बलिदान लेना चाहते हैं वसीम जाफर
वसीम जाफर का मानना है कि धोनी ने 2013 की चैंपियन ट्रॉफी के दौरान गेम चेंजिंग स्टेप उठाया था. आज करीब 10 साल बाद भी टीम इंडिया को उस कदम का फायद मिल रहा है. रोहित से कुछ ऐसे ही कदम की उम्मीद पूर्व सलामी बल्लेबाज कर रहे हैं.
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाजी वसीम जाफर ने आगामी टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपने पसंदीदा टॉप 5 बैटिंग ऑडर का खुलासा किया. जाफर का मानना है कि रोहित शर्मा को बड़ा दिल दिखाना होगा लेकिन तभी ये बदलाव संभव हैं.
People are also watching
2/6
क्या रोहित ओपनिंग छोड़ने को हैं तैयार?
वसीम जाफर ने सुझाव दिया है कि कप्तान रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप में ओपनिंग नहीं करनी चाहिए. बल्कि उनके खेलने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान नंबर 4 होगा. उन्हें ओपनिंग में जगह खाली करनी चाहिए.
3/6
पंत से कराई जाए ओपनिंग
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने सुझाव दिया कि मध्यक्रम में लगातार फ्लाॅप हो रहे रिषभ पंत को ओपनिंग में खिलाया जाना चाहिए. यह कदम पंत और टीम इंडिया दोनों के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है.
4/6
विराट से बड़ी उम्मीद
एशिया कप 2022 में विराट ने शानदार बल्लेबाजी की. 92 की औसत और 147 की स्ट्राइक से खेलते हुए विराट ने विरोधी टीम की नाक में दम कर दिया था. जाफर उन्हें नंबर 3 पर ही खेलते देखना चाहते हैं.
5/6
धोनी ने रोहित पर खेला था ऐसा ही दांव
साल 2013 चैंपियन ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा को पहली बार भारतीय टीम में ओपनिंग करने का मौका मिला. धोनी ने उन्हें लेकर दांव चला. जो काफी कामयाब साबित हुआ.
6/6
पंत-केएल करें ओपनिंग
जाफर की मानें तो रोहित को भी कप्तान के तौर पर ऐसा ही कदम उठाना चाहिए. केएल राहुल और पंत भारत के लिए ओपनिंग करें. विराट नंबर 3, रोहित चौथे स्थान और सूर्यकुमार यादव को नंबर 5 पर खेलना चाहिए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.