Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

घूमने के लिए विदेशियों की पहली पसंद बनी भारत की ये जगह, सिर्फ कुछ हजार रुपये के खर्च में ही पूरी हो जाएगी ट्रिप!

Best Places To Visit In India: अब तक विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद राजस्थान, गोवा, केरल और आगरा को माना जाता था, लेकिन इस लिस्ट में इस राज्य ने बाजी मार ली है.

By Rishabh Kumar | Updated: December 28, 2025 7:49 PM IST

विदेशी टूरिज्म की पुरानी पहचान बदली

अब तक विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद राजस्थान, गोवा, केरल और आगरा जैसे टूरिस्ट प्लेसों को माना जाता था. लेकिन हाल ही में जारी हुए नए आंकड़े बताते हैं, भारत की यात्रा करने वाले विदेशी टूरिस्टों के पसंद में बदलाव आया है.

पश्चिम बंगाल

आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल ने विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में अपने टूरिस्टों प्लेसों के लिए फेमस राज्यों को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 2004 में करीब 21 लाख विदेशी पर्यटक बंगाल पहुंचे। यानी भारत आने वाला हर सातवां विदेशी पर्यटक बंगाल जरूर आया.

बांग्लादेश से सबसे ज्यादा पर्यटक

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल आने वाले सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक बांग्लादेश से होते हैं. इलाज, व्यापार और घूमने के लिए वे हवाई और सड़क मार्ग से आते हैं.

Advertisement

कोविड के बाद

कोविड काल में पर्यटन ठप हो गया था, लेकिन 2022 के बाद बंगाल में विदेशी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी और 2024 में यह दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया.

दुर्गा पूजा से बनी अंतरराष्ट्रीय पहचान

2021 में दुर्गा पूजा को UNESCO से अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिला. इसके बाद यह त्योहार विदेशी पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण का कारण था.

भारत का सबसे सुरक्षित शहर

कोलकाता लगातार चौथे साल भारत का सबसे सुरक्षित शहर रहा. पैदल और साइकिल फ्रेंडली सिस्टम में भी शहर को देश में पहला स्थान मिला है.