अब इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें?
एशिया कप 2025 में भारी विवाद के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर भिड़ने के लिए तैयार है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. दरअलस, साल 2028 में लॉस एंजिल्स में ओलंपिक का क्रिकेट आयोजन होना है और इसमें क्रिकेट को भी शामिल किया जा चुका है. आईसीसी ने अब इस बात की जानकारी दी है कि लॉस एंजिल्स ओलंपिक में पुरुष और महिला क्रिकेट की कितनी टीमें शामिल होंगी.