सर्वाइकल कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है, लेकिन इसके प्रति जागरूकता अभी भी सीमित है. इसी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 17 नवंबर को वर्ल्ड सर्वाइकल कैंसर एलिमिलेशन डे ऑफ एक्शन मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के खतरों और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना है.