दिसंबर का महीना चल रहा है और साल 2025 खत्म होने वाला है. देश इस दौरान कई अहम घटनाओं का गवाह बना. लोगों ने इन्हें गूगल पर भी खूब सर्च किया. मगर कभी सोचा है भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या खोजा होगा.
People are also watching
2/8
गूगल ने शेयर की लिस्ट
गूगल ने सालभर में भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले ट्रेंडिंग सर्च का डेटा शेयर किया है. गूगल ने अपनी इस लिस्ट में टॉप दस सर्च की लिस्ट जारी की है. जिसका एक-एक नाम चौंका देगा.
3/8
टॉप पर आईपीएल
यकीन नहीं करेंगे मगर इस लिस्ट में Indian Premier League (IPL) ने सबसे ऊपर जगह बनाई है. यानी भारत में आईपीएल सबसे ज्यादा सर्च की लिस्ट में टॉप रहा है.
4/8
गूगल जेमिनी
जी हां लिस्ट में दूसरे नंबर पर Google Gemini है, जिसे भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया. इसके अलावा DeepSeek भी खूब सर्च किया गया है.
5/8
क्रिकेट की दीवानगी
लिस्ट में तीसरे नंबर एशिया कप है जिसे गूगल पर भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च किया. इससे साफ जाहिर है भारतीयों में क्रिकेट को लेकर किस कदर दीवानगी है.
6/8
कबड्डी का भी जलवा
मजेदार है चौथे नंबर पर फिर ICC चैंपियंस ट्रॉफी है जिसे गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. पांचवें नंबर पर प्रो कबड्डी लीग है जिसका खुमार लगातार बढ़ रहा है.
7/8
महाकुंभ
लिस्ट में छठे नंबर पर यूपी के प्रयागराज में आयोजित हुआ महाकुंभ मेला रहा. भारतीयों ने तीसरे नंबर पर जो शब्द सबसे ज्यादा सर्च किया वो महाकुंभ रहा.
8/8
धर्मेंद्र
गूगल की इस लिस्ट में सातवें नंबर महिला क्रिकेट वर्ल्डकप, आठवें पर एक्स का ग्रोक एआई, नौवें नंबर पर सैयारा फिल्म और दसवें धर्मंद्र नाम सबसे ज्यादा सर्च हुआ.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.