अच्छा फोन मतलब अच्छा कैमरा
आज के वक्त में अक्सर लोगों का मानना है कि वह फोन ही ज्यादा अच्छा है, जिसका कैमरा सबसे अच्छा होता है.आपने गौर किया होगा कि जब भी कोई शख्स नया फोन खरीदता है, तो लोग सबसे पहले कैमरे की क्वालिटी चेक करते हैं और फिर फोन को रेट करते हैं. अक्सर फोन खरीदते समय लोग Megapixel को देखते हैं, ताकि फोन का कैमरा सबसे अच्छा हो और फोन की लोग तारीफ करें.