लोकसभा में राहुल गांधी से मांफी की मांग
लोकसभा में आज बुधवार को मानसून सत्र में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हुई. चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भाग लिया. मगर राहुल गांधी ने अपने भाषण में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिस पर सत्तापक्ष ने सख्त आपत्ति जताई. राहुल गांधी के बयान के खिलाफ लोकसभा में एनडीए सांसदों ने खूब नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष से अपने 'विवादित' बयान के लिए माफी मांगने को कहा. सदन में राहुल गांधी से माफी की मांग से इतर दिमाग में सवाल भी जरूर आया होगा कि आखिर सबसे पहले लोकसभा में किसने माफी मांगी होगी. यानी आजाद भारत के संसद में सबसे पहले किस नेता ने सदन में माफी मांगी थी.