चोरी रोकने के लिए रेलवे चालू करेगा नया सिस्टम
भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है.ये दुनिया का चौथा ट्रेन नेटवर्क भी है. ट्रेन में यात्रा का आरामदायक बनाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे कई सुविधाएं देता है.इसमें AC कोचों में मिलने वाला बेडरोल, कंबल और तौलिया भी शामिल है, ताकि आप सफर के दौरान सुकून से रात की नींद पूरी कर सके. हालांकि, कई मामलों में देखा जाता है कि कुछ लोग सफर के दौरान रेलवे का बेडरोल, चादर और तौलिया उठा ले जाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब संभल जाइए. रेलवे ऐसी चोरी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है.





