What Is A Difference Between Delhi And New Delhi Shocking Answer Dilli Or Nayi Dilli Mai Kya Antar 8349022
दिल्ली और नई दिल्ली में क्या अंतर है? जवाब जानकर घूम जाएगा माथा
दिल्ली पूरा बड़ा क्षेत्र है जिसमें कई इलाके आते हैं, जबकि न्यू दिल्ली उसका छोटा लेकिन खास हिस्सा है जहां देश की सरकार बैठती है. इतिहास, डिजाइन और काम के हिसाब से दोनों में साफ फर्क दिखाई देता है.
दिल्ली एक विशाल महानगर और केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमें कई जिले, कॉलोनियां और ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं. ये भारत की राजधानी का बड़ा हिस्सा है, जहां पुराना और नया दोनों रूप एक साथ दिखाई देते हैं.
People are also watching
2/8
न्यू दिल्ली की पहचान
नई दिल्ली दिल्ली के अंदर स्थित एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण इलाका है. यही वो जगह है जहां देश की मुख्य सरकारी इमारतें और प्रशासनिक केंद्र मौजूद हैं.
3/8
इतिहास का बड़ा अंतर
दिल्ली का इतिहास हजारों साल पुराना है, जहां कई साम्राज्यों ने राज किया. जबकि नई दिल्ली का इतिहास नया है, जिसे ब्रिटिश काल में योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया था.
4/8
प्राचीन विरासत vs आधुनिक योजना
दिल्ली में लाल किला और जामा मस्जिद जैसे ऐतिहासिक स्थल हैं. वहीं, नई दिल्ली में चौड़ी सड़कें, बड़े पार्क और व्यवस्थित कॉलोनियां देखने को मिलती हैं.
5/8
प्रशासनिक केंद्र कहां है?
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट जैसे प्रमुख संस्थान स्थित हैं, जो देश के प्रशासन को चलाते हैं.
6/8
आर्किटेक्चर का फर्क
दिल्ली में मुगल और प्राचीन भारतीय वास्तुकला का प्रभाव दिखता है, जबकि नई दिल्ली में ब्रिटिश काल की 'लुटियंस आर्किटेक्चर' यानी राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट और लुटियंस बंगले देखने को मिलती है, जिसमें बड़े-बड़े भवन और सीधी चौड़ी सड़कें शामिल हैं.
7/8
शहर की बनावट और प्लानिंग
पुरानी दिल्ली की गलियां संकरी और भीड़भाड़ वाली हैं, जहां बाजार और पुरानी बस्तियां हैं. इसके विपरीत नई दिल्ली में चौड़ी सड़कें, हरियाली और साफ-सुथरी प्लानिंग नजर आती है.
8/8
कैसे बना नया राजधानी क्षेत्र?
नई दिल्ली को ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था और 1931 में इसे भारत की नई राजधानी के रूप में स्थापित किया गया, जब राजधानी कोलकाता से यहां शिफ्ट की गई.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.