दुनिया भर के सपनों का एक अनोखा नक्शा सामने आया है, जहां बांग्लादेशी सबसे ज्यादा शादी के सपने देखते हैं. Ahrefs और DreamMoods के डेटा से पता चलता है कि यह पारंपरिक समाज की शादी पर जोर देने वाली संस्कृति को दर्शाता है.
People are also watching
2/8
पश्चिमी देशों में दांत गिरने का खौफ
अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और कई यूरोपीय देशों में सबसे आम सपना दांत गिरने का है. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार यह असुरक्षा और तनाव का प्रतीक है, जो आधुनिक जीवन की भागदौड़ को दिखाता है.
3/8
सांपों का सपनों में राज
भारत, ब्राजील, मिस्र, रूस और तुर्की जैसे देशों में सांप सबसे ज्यादा सपनों में आते हैं. DreamMoods कहता है कि सांप खतरे या परिवर्तन का संकेत देते हैं, शायद इन देशों की पौराणिक कथाओं से जुड़ा हो.
4/8
गर्भावस्था के सपने
जर्मनी, डेनमार्क, इटली और इंडोनेशिया में लोग अक्सर गर्भावस्था के सपने देखते हैं. यह नई शुरुआत या रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जो परिवार-केंद्रित समाजों में आम है.
5/8
मौत और मृतकों का डर
पाकिस्तान में मृत लोग, जबकि चेकिया, श्रीलंका और नाइजर में मौत के सपने सबसे आम हैं. ये जीवन की नश्वरता और अस्तित्व की चिंता को उजागर करते हैं.
6/8
पूर्व प्रेमी का पीछा
फ्रांस, जापान और मैक्सिको में एक्स पार्टनर के सपने सबसे ज्यादा आते हैं. यह अधूरे भावनात्मक रिश्तों या नॉस्टैल्जिया की निशानी हो सकती है.
7/8
अनोखे-अनोखे सपने
नाइजीरिया में सेक्स, दक्षिण अफ्रीका में पैसा, भूटान में इंद्रधनुष और कंबोडिया में मगरमच्छ जैसे सपने हैरान करते हैं.
8/8
स्थानीय संस्कृति
मासूम हो कि ये स्थानीय संस्कृति और दैनिक जीवन की झलक देते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.