What Is Satellite Phone How It Works Cost Features Know All Details Here 8386796
क्या होते हैं Satellite Phones? बाकी मोबाइल से कितने अलग और कैसे करता है काम?
Satellite Phones vs Normal Mobile: सैटेलाइट फोन क्या होता है और ये आम मोबाइल से कितना अलग है? जानिए भारत में इसके नियम, कीमत और श्रीनगर एयरपोर्ट केस से जुड़ी पूरी जानकारी.
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो लोगों को सैटेलाइट फोन (Satellite Phones) के साथ पकड़ा गया. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं.
People are also watching
2/7
भारत में सैटेलाइट फोन को लेकर क्या नियम?
भारत में सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल बिना लाइसेंस पूरी तरह से गैरकानूनी है. इसके लिए पहले से सरकारी अनुमति जरूरी होती है.
3/7
सैटेलाइट फोन दिखने में कैसा होता है?
चलिए अब आपको सैटेलाइट फोन के बारे में बताते हैं. ये दिखने में काफी साधारण और पुराने मॉडल जैसा होता है. जिसमें एंटीना, कुछ बटन और छोटी स्क्रीन होती है.
4/7
सैटेलाइट फोन होता क्या है?
सैटेलाइट फोन सीधे सैटेलाइट से जुड़कर काम करता है. इसलिए इसमें टावर या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ती.
5/7
कैसे काम करता है ये फोन?
इसमें कॉल और डेटा सीधे सैटेलाइट के जरिए भेजा जाता है. जिससे आप कहीं भी जंगल, पहाड़, समुद्र - हर जगह बात कर सकते हैं.
6/7
आम फोन से कितना अलग?
जहां आम मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर होते हैं, वहीं सैटेलाइट फोन बिना नेटवर्क के भी आसानी से काम करता है. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.
7/7
कितना महंगा होता है ये फोन?
सैटेलाइट फोन की कीमत करीब 2–2.5 लाख रुपये तक होती है. क्योंकि इसकी टेक्नोलॉजी और सैटेलाइट कनेक्टिविटी काफी महंगी होती है. (Photo from Freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.