What Is The Costs Of Monthly Mobile Recharge Plan In Pakistan Here Know Answer Pakistan Me Ek Mahine Ka Richarge Kitne Rupees Ka Hai 8344442
Pakistan में 5999 रुपये में होता है मोबाइल रिचार्ज, पूरा प्लान देखकर होश उड़ जाएंगे
सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान में मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स दावा करता है कि पाकिस्तान में 4G मोबाइल डेटा बेहद महंगा है.
वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स दावा करता है कि देश में 4G डेटा प्लान इतने महंगे हैं कि उनकी कीमत सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं. वह अलग-अलग पैकेज का उदाहरण देकर कीमतें बताता है.
People are also watching
2/9
5999 रुपये में 600 जीबी डेटा का दावा
वीडियो में बताया गया है कि पाकिस्तान में करीब 5999 रुपये (pkr) के पैक में 600GB डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 30 दिन होती है. इसके साथ करीब 20 हजार SMS और 2000 अन्य नेटवर्क मिनट्स मिलने का भी दावा किया गया है.
3/9
2500 रुपये में 75GB डेटा वाला पैक
शख्स के मुताबिक लगभग 2500 पाकिस्तानी रुपये के रिचार्ज में 75GB डेटा मिलता है और इसकी वैधता भी 30 दिन रहती है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बताया गया है जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं.
4/9
1900 रुपये में सिर्फ 25GB डेटा
वीडियो में एक और उदाहरण दिया गया है कि करीब 1900 रुपये के पैक में केवल 25GB डेटा मिलता है. ऐसे पैकेज को लेकर लोग महंगा होने की शिकायत करते दिखाई देते हैं.
5/9
छोटे डेटा पैक भी महंगे
वीडियो में यह भी दावा किया गया कि कुछ पैकेज में लगभग 6880 रुपये खर्च करने पर केवल 5GB डेटा जैसे लाभ मिलते हैं, जिससे कीमत और भी ज्यादा लगती है.
6/9
10 हजार रुपये में 10GB डेटा का दावा
शख्स यह भी बताता है कि कुछ मामलों में 10 हजार रुपये के रिचार्ज पर करीब 10GB डेटा ही मिलता है, जिसे वह बेहद महंगा बताता है.
7/9
पाकिस्तान में चार बड़ी टेलीकॉम कंपनियां
पाकिस्तान में मोबाइल सेवा मुख्य रूप से चार कंपनियां देती हैं—जैज (Jazz), ज़ोंग (Zong), टेलीनॉर (Telenor) और यूफोन (Ufone). ये कंपनियां देशभर में 3G और 4G नेटवर्क उपलब्ध कराती हैं.
8/9
कई सस्ते पैकेज भी उपलब्ध
हालांकि टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइटों के मुताबिक कुछ मासिक इंटरनेट पैक अपेक्षाकृत सस्ते भी हैं, जैसे 25GB डेटा करीब 780 पाकिस्तानी रुपये में और 30GB डेटा लगभग 730 रुपये में भी मिलता है.
9/9
अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग प्लान
बता दें कि जैज, टेलीनॉर, जोंग और यूफोन अलग-अलग डेटा और कॉल पैकेज देते हैं. कई प्लान में कॉल मिनट, SMS और इंटरनेट डेटा एक साथ दिए जाते हैं और उनकी कीमत अलग-अलग होती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.