आज जिसे हम उत्तर प्रदेश कहते हैं, उसे पहले इस नाम से नहीं जाना जाता था. आजादी से पहले इस राज्य का नाम कुछ और था, जो अब बहुत कम लोगों को याद है
People are also watching
2/8
यूनाइटेड प्रोविंस
ब्रिटिश शासन के दौरान उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था. यह नाम अंग्रेजों द्वारा दिया गया था.
3/8
आगरा और अवध
उस समय राज्य का पूरा नाम यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध हुआ करता था. इसमें आगरा और अवध दोनों क्षेत्रों को शामिल किया गया था.
4/8
ब्रिटिश प्रशासन
यूनाइटेड प्रोविंस अंग्रेजी हुकूमत का एक बड़ा प्रशासनिक क्षेत्र था, जहां से अंग्रेज भारत के बड़े हिस्से को नियंत्रित करते थे.
5/8
आजादी के बाद बदला नाम
भारत को साल 1947 में आजादी मिलने के बाद कई राज्यों के नाम बदले गए. इसी कड़ी में यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई.
6/8
इस दिन मिला नया नाम
24 जनवरी 1950 को आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया.
7/8
क्यों रखा ये नाम
भारत के उत्तर में स्थित होने के कारण इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया, जिसका मतलब है 'उत्तर दिशा का प्रदेश.'
8/8
सबसे बड़ा राज्य
आज उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और राजनीति, संस्कृति व इतिहास में इसकी अहम भूमिका है. (Photo: Social Media)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.