What Is The Reason Behind Thieves Not Stealing Railway Tracks 8245597
खुले में पड़ा करोड़ों का माल है एकदम सुरक्षित! चोर सब कुछ चुराएंगे पर इसे हाथ नहीं लगाएंगे, ये है अजीब वजह
आज के समय में शातिर चोर भगवान की मूर्तियों तक को चुरा लेते हैं. लेकिन कभी आपके दिमाग में ट्रेन की पटरियों को देखकर सवाल आया है कि आखिर चोर इन्हें चुराने की हिम्मत क्यों नहीं करते हैं?
ट्रेन की पटरियों के बारे में हर कोई जानता है, क्योंकि इसी पर से ट्रेनें तेज गति से दौड़ती हैं. लेकिन कभी आपने सोचा है कि खुले में पड़ी इन पटरियों को चोर चुराते क्यों नहीं हैं?
People are also watching
2/6
पटरियों की जबरदस्त पकड़
ट्रेन की पटरियों को सीमेंट स्लीपरों के सहारे बेहद मजबूती के साथ बांधा जाता है. यही वजह है कि सीमेंट स्लीपरों से मेटल को अलग करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है.
3/6
नामुमकिन है काटना
पटरियां पूरी तरह से लोहे के मेटल से नहीं बनाई जाती हैं, बल्कि ये लोहे और कार्बन के मिक्सअप से बनी होती है. जिससे इन्हें किसी साधारण मशीन से काटना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है.
4/6
भारी-भरकम वजन
इसके अलावा पटरियों का वजन भी बहुत ज्यादा होता है. जिसकी की वजह से इन्हें उठाना और इधर-उधर ले जाना इंसानों के बस की बात नहीं है.
5/6
हर समय आरपीएफ का पहरा
कहते है कि सिर्फ 1 मीटर पटरी का वजन ही लगभग 50 से 60 किलो होता है. दूसरी तरफ आरपीएफ और पुलिस हर समय पटरियों के आसपास पेट्रोलिंग करती हैं, जिससे चोरी का डर कम रहता है.
6/6
बिकने की कोई गारंटी नहीं
अगर कोई चोर पटरियों को चुरा भी लेता है तो उसके सामने इसे बेचने की समस्या आती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि कबाड़ी वाला ट्रेन की पटरियों को खरीदता है, तो उसे जेल जाना पड़ सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.