उमराह आखिर होता क्या है?
17 नवंबर 2025 को मदीना जा रही एक बस के भयानक हादसे में 42 भारतीय उमराह यात्रियों की जान चली गई. यह दुखद घटना फिर से सबके सामने उमराह का नाम लाई है. उमराह इस्लाम में एक बहुत पवित्र तीर्थ यात्रा है जो मक्का में की जाती है. लोग इसे छोटा हज भी कहते हैं क्योंकि यह हज जितना बड़ा तो नहीं लेकिन बहुत खास जरूर है.