क्यों चर्चा में LNG?
ईरान-इजरायल की जंग से देश में आए LPG संकट के बीच एक नाम बार-बार हमारे सामने आ रहा है. वह नाम है LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस का. भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा LNG आयातक है. PNG, CNG और LPG के बारे में तो हम सब जानते हैं, लेकिन यह LNG आखिर है क्या?