तीन जनवरी 2026 को अमेरिकी ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कैप्चर के बाद डेल्सी रोड्रिगेज अंतरिम राष्ट्रपति बनीं. मगर इन सबके बीच एक बात दिमाग में जरूर आई होगी.
People are also watching
2/9
मादुरो का धर्म
दिमाग में सवाल आया होगा कि जिस राष्ट्रपति को अमेरिका पकड़कर अपने देश ले गया, वो आखिर किस धर्म को मानते होंगे. सवाल ऐसा है जिसका जवाब 99 फीसदी लोगों को नहीं पता होगा.
3/9
पिता का धर्म
मादुरो का जन्म कैथोलिक परिवार में हुआ. वो रोमन कैथोलिक चर्च में पले-बढ़े. मगर 99 फीसदी लोगों को नहीं पता कि पिता की तरफ से वो सेफर्डिक यहूदी (Sephardic Jewish) हैं.
4/9
साईं बाबा के भक्त
हालांकि निकोलस मादुरो खुद को कैथोलिक कहते थे, लेकिन इवैंजेलिकल चर्च का समर्थन लेते थे. वे प्रार्थना करते दिखते थे, लेकिन उनके साईं बाबा फॉलोअर होने की अफवाहें भी थीं.
5/9
देश की धार्मिक आबादी
बता दें कि देश में 71-92% लोग रोमन कैथोलिक हैं, लेकिन लोग इवैंजेलिकल तेजी से बढ़ रहे हैं. माना जाता है कि देश में 17-22 फीसदी लोग इसी धर्म को मानते हैं.
6/9
नास्तिक आबादी
हालांकि जानकर चौंक जाएंगे देश में करीब 8-10 फीसदी आबादी ऐसी है जो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती है. यानी ये आबादी किसी भी धर्म को नहीं मानती है.
7/9
मुस्लिम आबादी
अमेरिका की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में इस्लाम धर्म को मानने वाली आबादी भी अच्छी खासी है. डेटा कहता है कि वेनेजुएला में करीब एक लाख लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं.
8/9
मौजूदा राष्ट्रपति
डेल्सी रोड्रिगेज अब अंतरिम राष्ट्रपति हैं, लेकिन वे खुद मादुरो को ही 'एकमात्र राष्ट्रपति' कह रही हैं. ट्रंप ने दावा किया कि वे अमेरिका के साथ सहयोग करेंगी, लेकिन रोड्रिगेज ने इसे खारिज कर दिया.
9/9
किस धर्म को मानती हैं डेल्सी रोड्रिगेज
डेल्सी रोड्रिगेज की धार्मिक पृष्ठभूमि सार्वजनिक रूप से कम चर्चित है. वे लेफ्ट-विंग परिवार से हैं, लेकिन कोई स्पष्ट कैथोलिक या इवैंजेलिकल कनेक्शन नहीं मिलता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.