What Should You Apply To Your Face To Make It Glow Know How To Make A Glowing Face Cream At Home
इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर फेस क्रीम कैसे बनाएं? रोज लगाएं और देखें पाएं गजब का निखार
How to make a glowing face cream at home: ठंड के दिनों में चेहरे की चमक उड़ जाती है, ऐसे में अक्सर दिमाग में सवाल आता है कि ऐसा क्या लगाएं जिससे चेहरे पर तुरंत चमक आ जाए? आइए जानते हैं.
ठंड का मौसम भले ही मन को सुकून देता हो, लेकिन इस मौसम में स्किन की रंगत उड़ जाती है. कितना भी कुछ लगा लोग चेहर रूखा-रूखा सा लगता है. ऐसे में अगर कहीं जाना हो तो समझ नहीं आता है कि क्या लगाएं?
People are also watching
2/6
फीकी पड़ जाती है चमक-
इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए हम कुछ महंगे प्रोडक्ट्स का भी सहारा लेते हैं, हालांकि ये थोड़ी देर तो चेहरे को चमकाए रखते हैं, लेकिन कुछ देर बाद इनकी चमक भी फीकी पड़ने लगती है
3/6
कैसे आएगा नैचुरल ग्लो?
ऐसे में समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या लगाएं, जिससे नैचुरल ग्लो आए? ऐसे में आप घर पर बनी क्रीम लगा सकते हैं, ये नैचुरल चीजों से बनी होती है, जिससे स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होता है और ग्लो भी आता है
4/6
ऐसे बनाएं क्रीम-
इसे बनाने के लिए सबसे पहले कम से कम 2 चम्मच एलोवेरा जेल ले लें, इसके बाद इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच गुलाब जल डालें. ध्यान रखें अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें आपको 4 से 5 बूंद नारियल तेल मिलाना है. इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें
5/6
चमक उठेगा चेहरा-
इनको आप एक डिब्बे में कर लें. आपकी क्रीम बनकर तैयार है, इसे बनाना बेहद आसान है साथ ही साथ ये बेहद कारगर भी है. इस क्रीम को लगाने से चेहरे पर चमक आती है साथ ही साथ चेहरा हाईड्रेट रहता है
6/6
कैसे लगाएं?
इसे लगाने के लिए आपको सोने से पहले चेहरे को धोना है और फिर इस क्रीम को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाना है. आपको इसका इस्तेमाल रोजाना करना है. आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.