साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद
आजकल साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. ऑनलाइन ठगी के मामले अब हर दिन डराने वाली रफ्तार से बढ़ रहे हैं. हाल ही में दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. यहां एक शख्स ने व्हाट्सएप पर आए एक फर्जी ट्रैफिक चालान के लिंक पर क्लिक किया और देखते ही देखते अपनी मेहनत की करीब 4 लाख रुपये की कमाई गंवा दी.