युद्ध के मैदान में हमलावर ड्रोन
सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन की निगरानी करनी हो या उसके ठिकानों पर सटीक हमला करना हो, अब इस काम के लिए ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जाता है. दुनिया के ताकतवर देशों के पास ऐसे अटैक ड्रोन्स हैं जो मिसाइलें भी दाग सकते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में पहली बार युद्ध के मैदान में हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल कब और किसने किया था?