ChatGPT और Grok में हुआ मुकाबला
ओपनएआई के ChatGPT o3 मॉडल और एलन मस्क की कंपनी xAI के Grok 4 के बीच कागल (Kaggle) द्वारा आयोजित एआई शतरंज टूर्नामेंट में जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसके नतीजे ने सबको हैरान कर दिया. यह मुकाबला तीन दिन तक चला और कई बड़े जनरल-पर्पज भाषा मॉडल (LLM) इसमें शामिल थे. खास बात यह है कि ये कोई स्पेशल शतरंज खेलने वाले मॉडल नहीं थे, फिर भी इनकी रणनीतिक क्षमता ने दर्शकों को भी इंप्रेस कर दिया.






