बजट को लेकर गोपनीयता बनाए रखती है सरकार
मोदी सरकार देश की कमाई और खर्चों का लेखा-जोखा यानी बजट 1 फरवरी को पेश करने जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को संसद को निचले सदन यानी लोकसभा मे सुबह 11 बजे बजट 2026 पेश करेंगी. बजट को बनाने से लेकर संसद में पेश करने के बीच कई पड़ाव होते हैं. हर पड़ाव में कुछ सख्त नियम होते हैं. ऐसा बजट की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए किया जाता है, ताकि देशहित सबसे ऊपर रहे और मुनाफाखोरी रोकी जा सके. हालांकि, देश के इतिहास में अब तक 2 बार बजट पेश होने से पहले ही लीक हो चुका है.