ATM को किसने बनाया?
आज ATM हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसकी शुरुआत एक आम आदमी जैसी परेशानी से हुई थी. साल 1960 के दशक में स्कॉटलैंड के इंजीनियर जॉन शेफर्ड-बैरन एक शनिवार को बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक बंद था. उन्हें उसी वक्त पैसों की जरूरत थी, लेकिन उस समय कैश निकालने का कोई दूसरा तरीका मौजूद नहीं था. इसी परेशानी ने उन्हें ऐसी मशीन बनाने का विचार दिया, जिससे लोग बैंक बंद होने के बाद भी पैसे निकाल सकें. यही सोच आगे चलकर दुनिया के पहले ATM के आविष्कार की वजह बनी.