Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

हनीमून के लिए इस साल भारत में सबसे ज्यादा कहां गए कपल्स? आपकी भी है नई नवेली शादी तो चुन लें एक डेस्टिनेशन

Best Honeymoon Destination in India : भारत में अभी शादियों का सीजन है और ऐसे में हर कपल शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर पहले ही प्लान बनाना शुरू कर देता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 2024 के सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन.

By Akarsh Shukla | Updated: December 2, 2024 8:32 PM IST

हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगह

भारत के सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भारत में अभी शादियों का सीजन है और ऐसे में हर कपल शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर पहले ही प्लान बनाना शुरू कर देता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 2024 के सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन.

भारत में बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

आर्थिक रूप से मजबूत कपल अक्सर हनीमून के लिए देश से बाहर कोई रोमांटिक जगह की तलाश करते हैं, लेकिन भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप कम बजट में भी बेस्ट मेमोरीज क्रिएट कर सकते हैं.

Advertisement

बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

साल 2024 अब खत्म होने में कुछ ही हफ्ते बचे हैं, ऐसे में इस साल कई कपल्स ने भारत में ही हनीमून प्लैन किया. जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों को भी हनीमून के लिए उन डेस्टिनेशन पर जाने की सलाह दी.

हैवलॉक आइलैंड (अंडमान निकोबार)

अगर आप बॉलीवुड सेलेब्स की तरह भारत में ही मालदीव का एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं, तो अंडमान निकोबार से बेस्ट दुनिया में कोई जगह नहीं. पीएम मोदी के आह्वान के बाद भारत के सैकड़ों कपल्स ने इस साल हैवलॉक आइलैंड को अपना हनीमून डेस्टिनेशन बनाया.

Advertisement

एलेप्पी, केरल

भारत का हरा-भरा राज्य केरल हमेशा से ही कपल्स के बीच हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर फेमस रहा है, लेकिन साल 2024 में यहां एक बूम आया. केरल का एलेप्पी हनीमून के लिए कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ. यहां के खूबसूरत चाय के बागान और हिल स्टेशन पर वक्त बिताने के लिए बेस्ट जगह है.

कश्मीर

ठंड में बर्फ का मजा लेना है तो कश्मीर की घाटी से अच्छी जगह शायद ही देश में कहीं और होगी. कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा गया है. यहां की बर्फीली पहाड़ियों और डल झील में शिकारा राइड के मजा कपल्स के बीच प्यार को और गहरा बना देता है.

गोवा

भारत में सैलानियों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर गोवा, सिर्फ युवाओं में ही नहीं, बल्कि शादीशुदा कपल्स की भी पहली पसंद है. साल 2024 में कई जोड़े गोवा में हनीमून मनाने गए और सोशल मीडिया पर अपना शानदार एक्सपीरिएंस शेयर किया.

हिमाचल प्रदेश

अगर आप पहाड़ों के बीच शांत और हरियाली में हनीमून मनाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश सबसे बेस्ट जगह है. साल 2024 में कई कपल्स ने यहां का दौरा किया और हनीमून की यादें इंटरनेट पर शेयर कीं.

नई नवेली शादी

अगर आप भी इस या अगले वर्ष शादी करने वाले है और अच्छा-सस्ता हनीमून डेस्टिनेश खोज रहे हैं, तो ऊपर दिए गए पांच ऑप्शन में किसी को भी अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं. या तो आप अपने पार्टनर को बिना बताए सरप्राइज भी दे सकते हैं.