स्टाइल और स्वैग का मामला है आईफोन
आईफोन को बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक है, जो एक अमेरिकी कंपनी है. सेफ और सिक्योर स्मार्टफोन के मामले में इसने दुनिया में खास पहचान बनाई है. स्मार्टफोन यूजर्स के बीच इस फोन का इस्तेमाल स्टाइल स्टेटमेंट और स्वैग का मामला है. अमेरिकी उत्पाद होने के चलते यह डिवाइस दुनिया के कई देशों में काफी महंगी भी है. कुछेक देशों में तो यह अपनी लागत के दोगुने से भी ज्यादा दाम में पड़ती है. (तस्वीर: unsplash.com)