भारत प्लेन के कौन से पुर्जे बनाता है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में दिए अपने भाषण में मेक इन इंडिया की सफलता का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत जल्द दुनिया का बड़ा एविएशन मैन्युफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है. आज दुनिया के सबसे आधुनिक विमान, चाहे वे एयरबस (Airbus) के हों या बोइंग (Boeing) के, उनके शरीर का कोई न कोई हिस्सा मेड इन इंडिया होता है.