अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फास्ट फूड और मीट-बेस्ड डिशेज बेहद पसंद हैं. उनका डाइट प्लान ज्यादातर मीट, फिश और फास्ट फूड से भरा होता है.
People are also watching
2/8
मीटलॉफ है फेवरेट
ट्रंप का सबसे पसंदीदा नॉन-वेज डिश मीटलॉफ है. यह एक क्लासिक अमेरिकी डिश है जिसमें ग्राउंड बीफ यानी कीमा, ब्रेडक्रंब्स, अंडा और मसाले मिलाकर बेक किया जाता है.
3/8
खुद बनाया था मीटलॉफ
साल 2005 में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने मार्था स्टीवर्ट शो में खुद 'Meatloaf with The Donald' बनाया था. इस दौरान ट्रंप ने इसे अपना फेवरेट बताया था.
4/8
मां की रेसिपी से जुड़ा स्वाद
ट्रंप के रेस्टोरेंट Trump Grill में भी मीटलॉफ उनकी मां की रेसिपी पर आधारित होता है. उनके दोस्त कहते हैं कि यही डिश उनके दिल के सबसे करीब है.
5/8
रिपोर्ट्स में भी मीटलॉफ फेवरेट
इस संबंध में Nicki Swift और Daily Meal जैसी कई रिपोर्ट्स में मीटलॉफ को ट्रंप की टॉप पसंदीदा डिश बताया गया है.
6/8
अन्य पसंदीदा नॉन-वेज फूड
अन्य पसंदीदा नॉन-वेज फूडट्रंप को पिज्जा, वेल-डन स्टेक विद केचअप, मैकडॉनल्ड्स के बिग मैक और फाइलेट-ओ-फिश सैंडविच, केएफसी चिकन और कभी-कभी क्रैब या श्रिंप खाना पसंद है.
7/8
फास्ट फूड क्यों पसंद है
ट्रंप खुद को 'जर्माफोब' बताते हैं. वे कहते हैं कि फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स ज्यादा साफ-सुथरे होते हैं, इसलिए उन्हें वहां का खाना भरोसेमंद लगता है.
8/8
नहीं छोड़ पाते आदत
डॉक्टरों की सलाह के बावजूद ट्रंप ने अपनी फास्ट फूड वाली आदत नहीं छोड़ी. मीटलॉफ उनके लिए सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक इमोशनल कनेक्शन भी है. स्पष्ट कर दें कि ये सारी जानकारी पब्लिक डोमेन में है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.