ICICI बैंक ने बदली सेविंग अकाउंट के मिनिमम बैलेंस की रकम
Minimum Balance for Savings A/C: ICICI बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. उसने अपने बैंक में सेविंग्स अकाउंट्स रखने वाले ग्राहकों के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस की रकम को 5 गुणा बढ़ा दिया है. इस नियम के आते ही लोग सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ विरोध जता रहे हैं. बैंक ने मिनिमम एवरेज बैलेंस की रकम बढ़ा दिया है. अब लोग इसे सोशल मीडिया पर अमीरों का बैंक बता रहे हैं. बता दें अगर इसके ग्राहक इस रकम को मेंटेन नहीं कर पाए तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा.