Which Chief Minister Of India Get Highest Salary Desh Main Kis Cm Ko Milti Hai Sabse Jayada Salary 8348868
देश के किस मुख्यमंत्री को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी? वजह भी हैरान करने वाली
देश में सबसे ज्यादा मंथली सैलरी लेने वाले मुख्यमंत्री की बात करें तो यह देश के देश के नए बने राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री को मिलती है, जो साल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया.
भारत में कुल 31 मुख्यमंत्री (28 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश) हैं, जो देश के राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में शासन चलाते हैं. इन सभी को अपनी-अपनी विधानसभाओं से तय मानकों पर मासिक सैलरी मिलती है.
People are also watching
2/7
राज्य की सेवा और विकास के लिए मिलता है वेतन
मु्ख्यमंत्री को अपने राज्य की सेवा करने और उसके विकास व कल्याण की जिम्मेदारी निभाने के लिए वेतन दिया जाता है. सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले मुख्यमंत्री की बात करें तो यह तेलंगाना राज्य के सीएम हैं, जिन्हें मंथली सैलरी के रूप में 4 लाख 10 हजार रुपये मिलते हैं.
3/7
अभी रेवंत रेड्डी हैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री
बता दें यह नया राज्य साल 2014 में ही अस्तित्व में आया था, जब आंध्र प्रदेश से अलग कर इसे बनाया गया. फिलहाल तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है और अनुमूला रेवंत रेड्डी वहां के मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें हर महीने सैलरी के रूप में 4.10 लाख की यह रकम मिलती है.
4/7
कौन तय करता है सीएम की सैलरी?
बता दें मुख्यमंत्री की सैलरी राज्य की जनसंख्या, क्षेत्रफल, जीडीपी या फिर कुल आय के आधार पर पूरी तरह तय नहीं की जाती, बल्कि किसी राज्य के सीएम का वेतन उस राज्य की विधानसभा द्वारा तय होता है. विधानसभाओं को अनुच्छेद 164 के तहत यह अधिकार दिया गया है. मुख्यमंत्रियों की सैलरी तय करने में संसद या केंद्र सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता.
5/7
ऐसा होता है मुख्यमंत्री का सैलरी स्ट्रक्चर
किसी राज्य के मुख्यमंत्री को सैलरी के रूप में हर महीने जो कुल रकम मिलती है. वह इस ढंग से विभाजित होती है. उसमें बेसिक सैलरी + दैनिक भत्ते + निर्वाचन क्षेत्र भत्ता + व्यय संबंधी भत्ता शामिल होता है.
6/7
मुख्यमंत्री रहते हुए सैलरी के साथ-साथ मिलती हैं ये सुविधाएं भी
मुख्यमंत्री को सरकारी आवास मिलता है, जिसके मेंटेंनेंस का खर्चा सरकार वहन करती है और उसमें सीएम की मदद के लिए सहायक भी दिए जाते हैं. इसके अलावा उन्हें यात्राओं की सुविधा भी मिलती है. इसके लिए उन्हें सरकार से लग्जरी गाड़ी, ड्राइवर और सुरक्षा के लिए एस्कोर्ट्स गाड़ियां भी मिलती हैं. वहीं, लंबी दूरी के लिए वे विशेष विमान या हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग कर सकते हैं. उनकी सुरक्षा का भी ख्याल किया जाता है और Z+ या Z श्रेणी की सुरक्षा मिलती है.
7/7
सरकारी ऑफिस, सचिवालय, सचिव, सहयोगी स्टाफ की भी सुविधाएं
इसके अलावा सरकार के कामकाज के लिए उन्हें और उनके मंत्रिमंडल को सरकारी कार्यालय, सचिवालय भी मिलता है. इसमें उनके निजी स्टाफ, कई सारे सचिव, अन्य सहायक तैनात किए जाते हैं. संचार के लिए उन्हें टेलीफोन और इंटरनेट की सुविधाएं भी दी जाती है. इसके अलावा वह देश और अपने प्रदेश में भ्रमण के दौरान कहीं भी सरकारी गेस्ट हाउस में स्टे कर सकते हैं. सीएम के रिटायर होने के बाद कई राज्य उन्हें पेंशन की सुविधा भी देते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.