सबसे अधिक हिंदू आबादी
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला देश है. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के आंकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 1.1 अरब यानी 110 करोड़ हिंदू रहते हैं. इस सूची में भारत पहले नंबर पर है और यहां की हिंदू आबादी बाकी सभी देशों की तुलना में बहुत ज्यादा है. भारत में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग देश के लगभग हर हिस्से में रहते हैं और अलग-अलग परंपराओं, मान्यताओं और रीति-रिवाजों का पालन करते हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में हिंदू त्योहारों और धार्मिक परंपराओं को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है.