Top 10 most advanced countries in the world: आज के समय में कोई देश कितना ताकतवर है, इस बात का अंदाजा उसकी सेना से ज्यादा इससे तय होता है कि वे रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और टेक्नोलॉजी में कितने आगे है. आइये जानते हैं कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी अपनाने के मामले में कौन-सा देश दुनिया में टॉप पर है...
1/10
दुनिया का नंबर-1 टेक सेवी देश
सेमीकंडक्टर्स, 5G टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में साउथ कोरिया ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है.
2/10
2. अमेरिका
दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी होने के साथ-साथ अमेरिका अपनी चिप डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर और धाकड़ AI पावर के दम पर दूसरे नंबर पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है.
3/10
चिप मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा ग्लोबल हब
एडवांस सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने के मामले में ताइवान का कोई तोड़ नहीं है, यही वजह है कि पूरी दुनिया के स्मार्टफोन और कंप्यूटर इसी देश की बदौलत चलते हैं.
4/10
4. डेनमार्क
डेनमार्क ने न केवल पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन टेक्नोलॉजी को बहुत तेजी से अपनाया है, बल्कि फार्मास्युटिकल सेक्टर में भी अपनी कूटनीतिक धाक जमाई है.
5/10
5. स्विट्जरलैंड
बेहतरीन लाइफस्टाइल के साथ-साथ स्विट्जरलैंड फार्मा और प्रिसिजन इंजीनियरिंग (सटीक तकनीक) में दुनिया भर में अपना लोहा मनवा रहा है.
6/10
6. इजराइल
युद्ध और संघर्षों के बीच भी इजराइल ने अपने मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम और अचूक साइबर सिक्योरिटी तकनीक के दम पर छठा स्थान हासिल किया है.
7/10
7. फिनलैंड
फिनलैंड ने नोकिया के दौर से लेकर आज के एडवांस 5G/6G टेलीकॉम नेटवर्क और मोबाइल गेमिंग इंडस्ट्री तक में अपनी तकनीकी श्रेष्ठता साबित की है.
8/10
8. सेमीकंडक्टर मशीन बनाने का इकलौता सिकंदर
एडवांस्ड माइक्रोचिप्स बनाने वाली लिथोग्राफी मशीनें तैयार करने में नीदरलैंड की एएसएमएल (ASML) कंपनी के बिना दुनिया का टेक ढांचा खड़ा भी नहीं हो सकता.
9/10
9. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का सबसे इनोवेटिव सेंटर
स्पॉटिफाई जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म देने वाले स्वीडन ने शानदार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी में गजब की तरक्की की है.
10/10
10. नॉर्वे
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दुनिया में सबसे तेजी से अपनाने वाला नॉर्वे आज क्लीन एनर्जी और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी का ग्लोबल रोल मॉडल बन चुका है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.