Which Country National Language Is Bhojpuri Answer Will Blew Your Mind Kis Desh Ki Rashtra Bhasha Hai Bhojpuri 8266392
भोजपुरी है इस देश की राष्ट्रभाषा, नाम सुनकर अंदर तक हिल जाएंगे
भारत की प्रमुख भाषाओं में भोजपुरी भी शामिल है. देश में करोड़ों लोग भोजपुरी समझते हैं और बोलते हैं. मगर जानते हैं दुनिया में किस देश की राष्ट्रभाषा भोजपुरी है. जवाब नहीं जानते हैं तो आज दिमाग हिल जाएगा.
भारत के संविधान में राष्ट्रभाषा का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि हिंदी को सिर्फ राजभाषा का दर्जा मिला है. अंग्रेजी भी साथ चल रही है. साल 2026 में भी यही सिलसिला जारी है.
People are also watching
2/10
भोजपुरी राष्ट्रीय भाषा
ऐसे में भोजपुरी के भारत की राष्ट्रीय भाषा होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. मगर क्या हो जब बताया जाए कि भारत की प्रमुख भाषाओं में शामिल भोजपुरी को विदेश में सम्मान मिला है.
3/10
किस देश में मिला सम्मान
सुनकर दिमाग हिल जाएगा मगर मॉरीशस में इसे राष्ट्रीय भाषा का सम्मान मिला हुआ है. वहां की बड़ी आबादी (खासकर भारतीय मूल के) भोजपुरी बोलते हैं और इसे मान्यता दी गई है.
4/10
संसद में पास हुआ प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जून साल 2011 में मॉरिशस की संसद में एक प्रस्ताव पेश किया गया और भोजपुरी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देने पर सहमति बनी.
5/10
स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
तब के स्वास्थ्य मंत्री ने जून की 14 तारीख को संसद में बोलते हुए ये घोषणा की थी. इस घोषणा के बाद भारतीय भाषा को विदेश की धरती पर बड़ा सम्मान मिला.
6/10
अंग्रेजी है कामकाजी भाषा
जानकर चौंक जाएंगे कि मॉरीशस में वैसे तो कई भाषाएं बोली जाती हैं. मगर देश की कामकाजी भाषा अंग्रेजी बनी हुई है. देश में फ्रेंच भी खूब बोली जाती है.
7/10
भारतीयों के लिए गर्व की बात
अब ऐसे भोजपुरी को इतना बड़ा सम्मान मिलना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. जानकर चौंक जाएंगे भोजुपरी मॉरीशस के अलावा फिजी, सुरिनाम और गुयाना के अलावा कई अन्य देशों में भी खूब बोली जाती है.
8/10
करोड़ों लोगों की भाषा
बताया गया कि इन देशों में भारतीय गए थे. यकीन नहीं करेंगे भोजपुरी करीब 5-7 करोड़ लोग बोलते हैं. भारत में ये 10वीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. बिहार, पूर्वी यूपी, झारखंड में लाखों-करोड़ों लोग रोज भोजपुरी में बात करते हैं.
9/10
नेपाल तक में भोजपुरी
इतना ही नहीं नेपाल के तराई इलाकों में एक बड़ी आबादी ऐसी है जो भोजपुरी भाषा बोलती है. कई जगह भोजपुरी को हिंदी की बोली कह दिया जाता है, लेकिन ये अलग भाषा है.
10/10
8वीं अनुसूची
भारत में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग सालों से चल रही है. अगर ऐसा होता है तो स्कूलों में पढ़ाई, सरकारी काम में इस्तेमाल आसान हो सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.