विराट कोहली, बेंटले कॉन्टिनेंटल GT
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास भी ढेरों लग्जरी कारें हैं. वह भारत में ज्यादातर समय अब मुंबई में बिताते हैं. इसके अलावा दिल्ली के पास गुरुग्राम में भी उन्होंने अपना घर बनवाया है, जहां उनकी मां और भाई का परिवार भी रहता है. कोहली के पास सबसे महंगी कारों में बेंटले कॉन्टिनेंटल GT उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹3.88 से ₹4.10 करोड़ के बीच है.