यूपी ने सबसे ज्यादा दिए IAS अधिकारी
आजादी के बाद से भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS में सबसे ज्यादा अफसर उत्तर प्रदेश (717) से निकले हैं. यूपी लंबे समय से UPSC परीक्षा का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद जैसे शहरों से बड़ी संख्या में उम्मीदवार हर साल सफल होते रहे हैं.





