Which Oil Should Be Applied To Hair In Winter Coconut Or Mustard Know Here
कहीं आप भी गलत तेल से तो नहीं कर रहे हैं चंपी? जानें ठंड के मौसम में बालों के लिए कौन सा तेल है बेस्ट?
ठंड के मौसम में बालों की हालत बिल्कुल खराब हो जाती है, ऐसे में चंपी करना सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. हालांकि अक्सर ये सवाल दिमाग में आता है कि कौन सा तेल लगाना बेहतर है नारियल का या सरसों का? आइए जानते हैं
ठंड के मौसम में बालों और चेहरे की रंगत उड़ जाती है. ये मुरझाए हुए से नजर आते हैं. ऐसे में हम तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं, हालांकि जब इनसे भी कोई हल नहीं निकलता है तो बालों की चंपी करते हैं
People are also watching
2/7
कौन सा तेल है बेहतर?
समस्या कोई भी हो बालों की चंपी करना बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. अक्सर लोग सिर धोने से पहले बालों की चंपी करते हैं, हालांकि अक्सर दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर ठंड के मौसम में कौन सा तेल बेहतर होता है नारियल का चेल या सरसों का तेल?
3/7
सरसों का तेल-
ऐसे में अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो हम आपकी इस शंका को दूर करने में आपकी मदद करेंगे. ठंड के मौसम में बालों में चंपी के लिए सरसों का तेल बेस्ट माना जाता है, दरअसल में इसकी तासीर गर्म होती है, ऐसे में ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है
4/7
डैंड्रफ से भी मिलेगा छुटकारा-
साथ ही साथ ये डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता है और तो और ये बालों को गहराई से पोषण देता है. इससे बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का खात्मा होता है
5/7
नारियल तेल-
नारियल तेल की बात करें तो ठंड में कई लोग चंपी के लिए इसका इस्तेमाल भी करते हैं, ये एक बेहतर कंडीशनर के रूप में काम करता है. हालांकि इसकी तासीर ठंडी होती है, ऐसे में जरूरी नहीं है कि ये हर किसी को सूट करे
6/7
बढ़ सकती है परेशानी-
इतना ही नहीं ये जल्दी जम जाता है, जिससे इसे लगाने से ये बालों में भी जम सकता है, जिससे धूल मिट्टी के कड़ बालों में चिपक सकते हैं, जो बालों की परेशानी को और बढ़ा सकते हैं
7/7
कौन सा तेल ज्यादा बेहतर-
ऐसे में अगर आपको भी ठंड के मौसम में डैंड्रफ की समस्या रहती है तो सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं, इससे आपको इस समस्या में राहत मिलेगी. अगर आपको नारियल तेल लगाने का मन है तो इसे हल्का गुनगुना करके लगाएं और कोशिश करें कि 2 घंटे के अंदर ही धुल लें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.