Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

किस खिलाड़ी ने खेले हैं सबसे ज्यादा फुटबॉल वर्ल्ड कप, कल्पना से भी परे मिला जवाब

फुटबॉल वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना हर छोटे-बड़े फुटबॉलर का सपना होता है. मगर कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने एक नहीं, बल्कि कई वर्ल्ड कप में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया. जानिए उन दिग्गज फुटबॉलरों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा विश्व कप खेला है.

By Nandan Singh | Updated: June 14, 2026 3:42 PM IST

सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप

फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 5-5 वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड कई खिलाड़ियों के नाम दर्ज है. इतने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में शीर्ष स्तर पर बने रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में कुल 5 वर्ल्ड कप खेले. 2022 में उन्होंने अपनी टीम को विश्व चैंपियन भी बनाया. अब वो 2026 में भी वर्ल्ड कप खेलने उतरे हैं.

Advertisement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी 5 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. वह पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. रोनाल्डो भी 2026 विश्व कप में खेल रहे हैं. यानी वो मेसी की तरह ही सबसे ज्यादा छठी बार विश्व कप खेलने उतरे हैं.

लोथार मथायस

जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी लोथार मथायस ने 1982 से 1998 के बीच 5 वर्ल्ड कप खेले. लंबे समय तक उनके नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रहा.

Advertisement

एंटोनियो कार्बाजाल

मेक्सिको के गोलकीपर एंटोनियो कार्बाजाल वर्ल्ड कप में 5 बार खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर थे. उन्होंने 1950 से 1966 तक यह उपलब्धि हासिल की.

राफेल मार्केज

मेक्सिको के पूर्व कप्तान राफेल मार्केज ने 2002 से 2018 तक लगातार 5 वर्ल्ड कप खेले. वह देश के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.

आंद्रेस गुआर्दादो

मेक्सिको के मिडफील्डर आंद्रेस गुआर्दादो ने 2006 से 2022 तक 5 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. वह अपनी टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.

यह रिकॉर्ड क्यों है खास?

वर्ल्ड कप हर चार साल में आयोजित होता है. ऐसे में किसी खिलाड़ी का 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप खेलना इस बात का प्रमाण है कि उसने लगभग दो दशक तक फिटनेस, फॉर्म और प्रदर्शन का उच्च स्तर बनाए रखा. (Photos: AI)