मथुरा और वृंदावन के दौरे पर जा रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा और वृंदावन के दौरे पर जा रही हैं. इस दौरान वह बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना करेंगी. उनका यह दौरा कई मायनों में खास है क्योंकि इस बार वह हवाई जहाज से नहीं, बल्कि ट्रेन से यात्रा कर रही हैं. राष्ट्रपति जिस ट्रेन से मथुरा पहुंचेंगी, उसका नाम महाराजा एक्सप्रेस है, जो अपनी भव्यता और आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है.