विटामिन की कमी के हो सकते हैं ये कारण-
विटामिन की कमी का होना सेहत के लिए नुकसानदेह है. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि समय पर इन संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का इशारा हो सकते हैं. बिना ब्लड टेस्ट के भी शरीर के इन संकेतों से विटामिन की कमी का अंदाजा लगाया जा सकता है. विटामिन की कमी मुख्य रूप से गलत और असंतुलित आहार, जंक फूड और प्रोसेस्ड भोजन के अधिक सेवन, कमजोर पाचन, धूप में कम समय बिताने, लंबे समय तक दवाएं लेने, तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण होती है. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हर विटामिन की कमी कुछ संकेत देती है. विटामिन बी12 की कमी होने पर बार-बार थकान महसूस होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट, याददाश्त का कमजोर पड़ना, चक्कर आना, जीभ पर जलन या लालिमा और मूड का जल्दी बदलना शामिल है