अर्शदीप और पंजाब किंग्स को सपॉर्ट करने वानखेड़े पहुंचीं समरीन कौर
इस मौके पर समरीन कोल्ड शोल्डर फिट स्टाइल की मिनी ड्रेस में नजर आईं. उन्होंने इस मौके पर पेल पिंक (हल्के गुलाबी) कलर का चयन किया, जो मुंबई की गर्मी में सहज अहसास कराता है. समरीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अलग-अलग पोज में तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन से ज्यादा लोग इसे पसंद करते हैं.