नए शोध में एक चौंकाने वाली बात आई सामने
दशकों से वैज्ञानिक अंतरिक्ष में एलियंस की खोज के लिए रेडियो संकेतों को ढूंढ रहे हैं. लेकिन क्या होगा अगर वे संकेत वहां मौजूद हों, पर हम उन्हें सिर्फ इसलिए न देख पा रहे हों क्योंकि अंतरिक्ष में कोई चीज उन्हें रोक रही हो? SETI इंस्टीट्यूट के एक नए शोध में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है जो यह बताती है कि आखिर ब्रह्मांड में इतनी खामोशी क्यों है.