Who Is Major Rishabh Singh Sambyal President Droupadi Murmu Adc Aide De Camp 8293416
कौन हैं राष्ट्रपति के साथ साये की तरह रहने वाले मेजर ऋषभ सिंह संब्याल? जिनकी स्मार्टनेस की हर तरफ हो रही है चर्चा
who is Major Rishabh Singh Sambyal: सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके एडीसी मेजर ऋषभ सिंह संब्याल के शॉर्ट्स और रील तेजी से वायरल होते रहते हैं. इस स्टोरी में हम आपको मेजर ऋषभ सिंह संब्याल के बारे में बता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके एडीसी मेजर ऋषभ सिंह संब्याल के छोटे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग उनके सादे लुक, शालीन व्यवहार और विनम्र स्वभाव की खूब तारीफ कर रहे हैं.
People are also watching
2/6
लोगों के सवाल
ऐसे में लोग सवाल पूछ रहे हैं की मेजर ऋषभ सिंह संब्याल कौन है और कहां के रहने वाले हैं और वो राष्ट्रपति के हमेशा क्यों रहते हैं?
3/6
जाट रेजिमेंट के कैप्टन
मेजर ऋषभ सिंह संब्याल पहली बार 2021 में चर्चा में आए थे. तब वे जाट रेजिमेंट के कैप्टन थे और गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व किया था.
4/6
सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी ट्रॉफी
उनकी टुकड़ी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी ट्रॉफी” से सम्मानित किया था. उस समय उनकी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सटीकता की खूब सराहना हुई थी.
5/6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी
वर्तमान में मेजर संब्याल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी हैं. यह पद भारतीय सेना के अधिकारियों के लिए बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है और इसके लिए विशेष योग्यता की जरूरत होती है.
6/6
कौन होते हैं एडीसी?
एडीसी (ADC - Aide-de-Camp) भारतीय सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना, वायुसेना) के चुनिंदा युवा अधिकारी (मेजर, लेफ्टिनेंट कमांडर, या स्क्वाड्रन लीडर रैंक) होते हैं, जो राष्ट्रपति, राज्यपाल, या सेनाध्यक्ष जैसे उच्च सरकारी अधिकारियों के व्यक्तिगत सहायक, सुरक्षा सलाहकार और प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में काम करते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.