Who Is Major Shaitan Singh Who Got The Param Vir Chakra For His Sacrifice For The Country 8271441
कौन हैं मेजर शैतान सिंह? जिन्होंने 1962 में किए थे चीनी सैनिकों के दांत खट्टे, आज भी नाम सुन थरथर कांपते हैं दुश्मन!
Major Shaitan Singh: राजस्थान की धरती ने देश को कई वीर सपूत दिए हैं. उन्हीं में से एक भारतीय सेना के मेजर शैतान सिंह थे, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध चीनी सैनिकों से मोर्चा लिया था.
राजस्थान की धरती ने देश को कई वीर सपूत दिए हैं. उन्हीं में से एक थे मेजर शैतान सिंह भाटी. वे परमवीर चक्र पाने वाले महान योद्धा थे. इस स्टोरी में हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं.
People are also watching
2/6
सेना
मेजर शैतान सिंह भाटी का जन्म 1 दिसंबर 1924 को जोधपुर के बनासोर गांव में हुआ था. उनका परिवार सेना से जुड़ा हुआ था. बचपन से ही उनके मन में देश सेवा की भावना थी.
3/6
1962 का भारत-चीन युद्ध
उन्होंने अपनी पढ़ाई जोधपुर के चोपासनी स्कूल से की, पढ़ाई पूरी करने के बाद 1949 में वे भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए. इसके 1962 के भारत-चीन युद्ध में उन्हें 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की कमान दी गई. यह बहुत बड़ी और कठिन जिम्मेदारी थी.
4/6
जवानों में नया जोश
युद्ध के समय वे एक चौकी से दूसरी चौकी तक जाते रहे. घायल होने के बाद भी वे अपने सैनिकों का हौसला बढ़ाते रहे. उनकी मौजूदगी से जवानों में नया जोश आ जाता था.
5/6
मोर्चे पर डटे रहे
भारी गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने अपने सैनिकों को पीछे हटने का आदेश दिया और खुद मोर्चे पर डटे रहे.
6/6
मरणोपरांत परमवीर चक्र
इसी दौरान उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उनके अद्भुत साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र दिया गया. (All Image: pinterest.com)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.