INDIA गठबंधन ने किसे बनाया उम्मीदवार?
विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी (B. Sudershan Reddy) को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को उनके नाम की घोषणा की है.