Who Is Nehal Chudasama Charming Style Raised The Temperature Of Bigg Boss 19 8040484
कौन हैं नेहल चुडासमा? जिनके दिलकश अंदाज ने बिग बॉस का चढ़ाया पारा, जानें उनकी नेटवर्थ और एजुकेशन
'बिग बॉस 19' का धमाकेदार आगाज हो चुका है. 24 अगस्त को इस सीजन का प्रीमियर हुआ था. महज 4 दिनों में कंटेस्टेंट ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. इनमें एक नाम नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) का है. जिन्होंने बिग बॉस में कदम रखते ही अपनी खूबसूरती और दिलकश अंदाज से सबको दीवाना बना लिया है.
बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर के एक दिन बाद नेहल चुडासमा और अभिषेक बजाज के बीच तकरार देखने को मिली. नेहल के आने से घर में हल चल पैदा हो गई है. उनके अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
People are also watching
2/5
मिस दिवा यूनिवर्स का जीता खिताब
नेहल चुडासमा एक फिटनेस, ब्यूटी क्वीन और मॉडल हैं. साल 2018 में उन्होंने मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब जीता था. मुंबई की रहने वाली 22 साल की इस खूबसूरत हसीना ने 67वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी भाग लिया था, लेकिन टॉप 20 से वो बाहर हो गई थीं.
3/5
वेब सीरीज से मिली बड़ी पहचान
नेहल ने मॉडलिंग के अलावा एक्टिंग में भी हाथ अजमाया और कई वेब सीरीज में काम किया. द हॉलिडे' और 'तू जख्म है' जैसी वेब सीरीज में नेहल की एक्टिंग को खूब सराहा गया. उन्होंने बिग बॉस 19 में एक कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली है.
4/5
कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहल चूडासमा?
नेहल चुडासमा का जन्म मुंबई में 22 अगस्त 1996 को हुआ. उनकी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सेंट रॉक स्कूल से हुई. इसके बाद मुंबई के ठाकुर कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की. एक रिपोर्ट में कहा गया कि नेहल को बॉडी शमिंग का भी सामना करना पड़ा था.
5/5
फिटनेस को बनाया हथियार
लेकिन उन्होंने मायूसी नहीं बरती, बल्कि फिटनेस को अपना हथियार बनाया. नेहल एक दिन फिटनेस की बड़ी कोच बन गईं. अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो अभी इसको लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है. बिग बॉस जीती तो उनको बड़ी रकम मिल सकती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.