राजकुमारी इसाबेला और बैरन ट्रंप
Who is Princess Isabella: अमेरिका के ग्रीनलैंड पर कब्जे की आशंकाओं के बीच इंटरनेट पर एक नया शिगूफा वायरल हो रहा है. कुछ ट्रंप समर्थक और मागा (MAGA) समर्थक सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि दुनिया में शांति के लिए एक आसान सा समाधान ढूंढ लिया है. वह चाहते हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप (19) की शादी डेनमार्क की राजकुमारी इसाबेला (18) से करवा देना, ताकि ग्रीनलैंड विवाद को सुलझाया जा सके.