राहुल का पसंदीदा BJP नेता कौन?
क्या आपने कभी सोचा है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में राहुल गांधी का पसंदीदा नेता कौन है? लोकसभा में विपक्ष ने नेता राहुल गांधी ने खुद ही इसका खुलासा कर दिया है. उन्होंने Instagram पर शेयर किये एक वीडियो में अपने सबसे पसंदीदा BJP नेता के बारे में बताया.राहुल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा BJP नेता बताया है. वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहेंगे, लेकिन राजनीतिक रूप से वह BJP के प्रति प्रतिबद्ध हैं.