ममता बनर्जी को अपनी पार्टी से ही झटका
पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (BJP) से ज्यादा चर्चाएं सत्ता से बाहर हुई तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हैं. अब तक TMC की एकमात्र सुप्रीमो ममता बनर्जी को माना जाता था, लेकिन अब यह पार्टी दो धड़ों में दिखने लगी है. दिलचस्प बात है कि पार्टी का सबसे ताकतवर धड़ा बनर्जी के विरोध में दिख रहा है.