नसीरुद्दीन शाह की हैं भतीजी
Who is Saira Halim Shah? पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को मतदान होना है. इस सीट पर BJP का साथ छोड़ TMC गए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मैदान में हैं. TMC कैंडिडेट के खिलाफ सायरा हलीम शाह माकपा प्रत्याशी हैं. इस वजह से माकपा प्रत्याशी Saira Halim Shah इस समय काफी चर्चा में हैं. आपको बता दें कि सायरा हलीम शाह फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं. नसीरुद्दीन शाह ने भी लोगों अपील की है कि वह सायरा को वोट करें.